“हर-हर महादेव” की गूंज के साथ निकलेगी ऐतिहासिक भोरमदेव पदयात्रा, सावन के पहले सोमवार को उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब

Share this post:

14 जुलाई को बुढ़ा महादेव से भोरमदेव तक 18 किमी की भव्य पदयात्रा, डिप्टी सीएम विजय शर्मा रहेंगे सहभागी

नई पहल न्यूज नेटवर्क। कबीरधाम। कल सावन का पहला सोमवार है…और शिवभक्तों का उत्साह चरम पर। कबीरधाम जिले की धरती पर एक बार फिर गूंजेगा ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ का जयघोष। सदियों पुरानी आस्था की परंपरा को संजोते हुए, 14 जुलाई सोमवार को भव्य ‘भोरमदेव पदयात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 7 बजे कवर्धा के बुढ़ा महादेव मंदिर से शुरू होकर यह ऐतिहासिक पदयात्रा 18 किलोमीटर की दूरी तय कर श्रद्धालुओं को भोरमदेव मंदिर तक पहुंचाएगी। पदयात्रा की खास बात यह है कि इसमें स्वयं कवर्धा विधायक एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा शरीक होंगे। साथ ही कबीरधाम जिले के पूर्व कलेक्टर्स सहित वर्तमान में राज्य शासन के वरिष्ठ IAS अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।

पद यात्रियों के लिए पूरी व्यवस्था चाक-चौबंद
जिला प्रशासन ने पदयात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं –

स्वास्थ्य शिविर व चलित एम्बुलेंस

डीजे साउंड सिस्टम

एलईडी स्क्रीन पर लाइव दर्शन

भक्तों के ठहरने के लिए भवन

हर सोमवार को निःशुल्क भंडारा और प्रसादी वितरण

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने समस्त जिलेवासियों से इस ऐतिहासिक धार्मिक यात्रा में भाग लेने की अपील की है और इसे जनआस्था का उत्सव बताया है। भोरमदेव मंदिर – जिसे छत्तीसगढ़ का ‘खजुराहो’ भी कहा जाता है, न केवल धार्मिक बल्कि पुरातात्विक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी प्रदेश की पहचान है।

सावन भर चलेगा श्रद्धा का सैलाब
यह पदयात्रा न सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि सामाजिक समरसता, प्रशासनिक सहभागिता और जनआस्था का जीवंत संगम है। सावन के हर सोमवार को यहां आकर शिवभक्त जल चढ़ाकर जीवन की शुभकामनाएं मांगते हैं। “चलो भोरमदेव” का संदेश लिए श्रद्धालु तैयार हैं… और शिव की नगरी में सावन भर गूंजेगा – हर-हर महादेव !

#भोरमदेवपदयात्रा2025 #सावनसोमवार #हरहरमहादेव #कबीरधाम #बोलबम #भक्ति #भोरमदेवमहादेव #छत्तीसगढ़धर्म #LiveDarshan #DeputyCMVijaySharma #KabirdhamEvents

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail