स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: सात नगरीय निकायों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। स्वच्छता के क्षेत्र में एक बार फिर छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के परिणामों में राज्य के सात नगरीय निकायों को 17 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु स्वयं इन पुरस्कारों को प्रदान करेंगी। इस सम्मानजनक सूची में बिलासपुर, कुम्हारी, बिल्हा, रायपुर, अंबिकापुर, पाटन और बिश्रामपुर जैसे शहर शामिल हैं, जिन्होंने स्वच्छता के मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है।बीस्वच्छ सर्वेक्षण के तहत तीन निकायों – बिलासपुर, कुम्हारी और बिल्हा को प्रेसिडेंट्स अवार्ड मिलेगा। वहीं रायपुर नगर निगम को मिनिस्ट्रियल अवार्ड के लिए चुना गया है। इसके अलावा, सुपर स्वच्छता लीग (SSL) की नई श्रेणी में अंबिकापुर, पाटन और बिश्रामपुर का चयन भी हुआ है। यह उन शहरों के लिए विशेष पहचान है जो लगातार स्वच्छता में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।
सीएम साय और डिप्टी सीएम साव ने दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सातों विजेता नगरीय निकायों को हार्दिक बधाई दी है और कहा कि “यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्रदेशवासियों की जागरूकता, नगरीय प्रशासन की प्रतिबद्धता और सभी निकायों की टीम भावना का परिणाम है। छत्तीसगढ़ स्वच्छता के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि स्वच्छता को लेकर जो सामाजिक वातावरण प्रदेश में बना है, उसे और सशक्त करते हुए आने वाले वर्षों में और भी ज्यादा नगरीय निकाय इस सूची में शामिल होंगे।

सम्मानित होने वाले निकाय :
- बिलासपुर नगर निगम – (Big Cities श्रेणी में प्रेसिडेंट अवार्ड)
- कुम्हारी नगर पालिका – (Small Cities श्रेणी में प्रेसिडेंट अवार्ड)
- बिल्हा नगर पंचायत – (Very Small Cities श्रेणी में प्रेसिडेंट अवार्ड)
- रायपुर नगर निगम – (मिनिस्ट्रियल अवार्ड)
- अंबिकापुर, पाटन, बिश्रामपुर – (Super Swachhta League चयनित)
#SwachhSurvekshan2024
#छत्तीसगढ़_की_स्वच्छता
#PresidentAward
#SwachhBharat
#ChhattisgarhPride
#CleanCityCleanState
#BilaspurCleanCity
#RashtrapatiPuraskar
#UrbanDevelopment
#SSLWinners


About The Author










































