वीडियो : कबीरधाम में दिल दहला देने वाला हादसा : खाई में गिरी बोरवेल गाड़ी, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल

Share this post:

आगरपानी घाटी में 50 फीट गहरी खाई में समाई मजदूरों से भरी गाड़ी, रेस्क्यू जारी। शहडोल से लौट रही थी रोज़ी की उम्मीदें, कबीरधाम की खाई में दफन हो गया जीवन

नई पहल न्यूज नेटवर्क। कबीरधाम। शुक्रवार सुबह कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आगरपानी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शहडोल (म.प्र.) से पंडरिया आ रही एक बोरवेल गाड़ी अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे घटनास्थल पर 3 मजदूरों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद अफरा-तफरी, शव निकालने में हो रही परेशानी

हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ जब पहाड़ी और घुमावदार रास्ते से गुजर रही गाड़ी अचानक संतुलन खो बैठी और गहरी खाई में पलट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर कुकदूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ अभी भी वाहन के अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है।

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

घायलों को कुकदूर के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की पहचान और घायलों के नाम की पुष्टि की जा रही है।

गौरतलब है कि आगरपानी घाट वही क्षेत्र है, जहां पिछले साल मई में पिकअप वाहन गिरने से 19 लोगों की मौत हुई थी। यह इलाका दुर्गम और दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील माना जाता है प्रशासन का कहना है कि हादसे में मौतों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई मजदूरों की हालत बेहद गंभीर है।

#कबीरधाम_हादसा #बोरवेल_गाड़ी_हादसा #कुकदूर_खाई_हादसा #मजदूरों_की_मौत #छत्तीसगढ़_दुर्घटना #रेस्क्यू_ऑपरेशन #KabirdhamAccident #BreakingNews

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail