वाणिज्य संकाय से बना राज्य में टॉपर्स का केंद्र

नई पहल न्यूज नेटवर्क। बीजापुर। छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ के प्रदेश स्तर के आह्वान पर बीजापुर जिला इकाई ने शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरी और शैक्षणिक सुधारों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की। संघ की टीम ने बोर्ड परीक्षाओं में वाणिज्य संकाय की शानदार सफलता और शिक्षकों की मेहनत को सामने रखते हुए औद्योगिक संगठन विषय को सभी हायर सेकेंडरी विद्यालयों में लागू करने की लिखित मांग प्रस्तुत की। संघ के पदाधिकारियों ने डीईओ को अवगत कराया कि पिछले दो सत्रों में 80% से अधिक टॉपर विद्यार्थी वाणिज्य संकाय से रहे हैं, जिससे छत्तीसगढ़ की बोर्ड परीक्षा परिणामों में उत्कृष्टता दर्ज हुई है। यह उल्लेख किया गया कि इस सफलता के पीछे शिक्षकों का मार्गदर्शन, मेहनत और विद्यार्थियों की रुचि महत्वपूर्ण रही है।
औद्योगिक संगठन विषय को वैकल्पिक बनाने की मांग

संघ ने मांग की कि वाणिज्य विषय में “औद्योगिक संगठन” को वैकल्पिक विषय के रूप में लागू किया जाए और इसमें भी लेखाशास्त्र व व्यवसाय अध्ययन की तर्ज पर 20 अंकों का प्रोजेक्ट वर्क (Project Work) जोड़ा जाए। इससे छात्रों की रुचि और परिणाम दोनों में सुधार आएगा।
प्रशासन से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संघ के सुझावों को संवेदनशीलता से सुना और प्रस्ताव को विचारार्थ विभाग तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। साथ ही वाणिज्य संकाय की भूमिका को सराहते हुए नए शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं दीं।संघ की ओर से प्रतिनिधि मंडल में ये शिक्षक रहे उपस्थित:
संघ की ओर से प्रतिनिधि मंडल में ये शिक्षक रहे उपस्थित :
कांतारानी ठाकुर (सकनापल्ली)
नेमा मंडावी (फरसेगढ़)
सूर्यकांत साहू (भैरमगढ़)
यतीश ठाकुर (मिरतुर)
सुर्यानारायण व नरेश कुमार ध्रुव (पामगल)
पी. आर. भगत (माटवाड़ा)
द्वारिका प्रसाद मंडावी (कुटरू)


About The Author










































