नई पहल न्यूज नेटवर्क।रायपुर। राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आयोजित मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम ने लोकतांत्रिक चेतना और राजनीतिक जागरूकता की दिशा में एक प्रभावशाली कदम साबित किया। यह आयोजन आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने की स्मृति में 2 जुलाई को किया गया, जिसमें प्रदेश भर से आए युवाओं ने उत्साह और गंभीरता से भागीदारी की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को संसदीय प्रक्रियाओं की समझ देना और उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों से गहराई से जोड़ना रहा। युवा प्रतिनिधियों ने सत्र में वास्तविक संसद जैसी बहस, तर्क और विमर्श के साथ भाग लिया।
युवाओं ने निभाई नेता की भूमिका, बोले दमदार संवाद
मनेंद्रगढ़ से आए रोहित यादव ने विपक्ष के नेता की भूमिका में शानदार प्रस्तुति दी और अपनी बातों से दर्शकों और वरिष्ठ नेताओं का ध्यान खींचा। उनके तर्कों और शैली ने ‘मॉक पार्लियामेंट’ को जीवंत और प्रासंगिक बना दिया।
वरिष्ठ नेताओं ने की सराहना
कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरी शंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे और धर्मलाल कौशिक ने स्पीकर की भूमिका में युवाओं को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, और कई मंत्री व विधायक मंच पर उपस्थित रहे और युवाओं के जोश की प्रशंसा की।
“यह ‘मॉक पार्लियामेंट’ आपातकाल के अंधेरे दिनों की याद दिलाने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को लोकतंत्र के प्रति उनकी जिम्मेदारी भी सिखाता है। जिस ऊर्जा और गंभीरता के साथ युवाओं ने भाग लिया, वह हमारे लोकतांत्रिक भविष्य के प्रति आश्वस्त करता है।”
प्रधान संपादक | रविकांत सिंह राजपूत | बीते 15 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय। शुरुआत स्वदेश अखबार भोपाल से। हरिभूमि रायपुर में रिपोर्टर के पद पर कार्यरत। मनेन्द्रगढ़ में नईदुनिया और inh न्यूज़ चैनल में रिपोर्टिंग। बेहतर रिपोर्टिंग के लिए बच्चों के लिए कार्य करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ का मीडिया फॉर चिल्ड्रेन अवार्ड से सम्मानित।

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। राजनीतिक दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ लोक संस्कृति और कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले मनेंद्रगढ़ नगरपालिका परिषद के एल्डरमैन और भाजपा ...
— संस्कारों की पाठशाला बनी लिटिल मिलेनियम प्रीस्कूल, दीपोत्सव के साथ बच्चों ने सीखे सुरक्षा के ककहरा — दीया, कलश, थाली सजावट और रंगोली में चमके नन्हे सितारे, विजेताओं को ...
कर्मचारियों के हितों की लड़ाई को मिलेगी नई धार, पटवारी संघ के धरना स्थल पर हुआ चुनाव संपन्न; जिलेभर के कर्मचारियों में उत्साह नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ कर्मचारी ...
“जब शिक्षा की रोशनी से जगमगाएगा हर घर, तभी सार्थक होगा दीपावली का पर्व।” शत-प्रतिशत साक्षरता के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ का सूरजपुर जिला इस दिवाली एक अनूठी इबारत लिखने ...
नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। “दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि समाज के उस हर कोने में उजाला भरने का अवसर है जहां अपनों की छांव धुंधली पड़ ...
ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से रबी सीजन 2026 में किसानों को मिलेगी राहत; चैनपुर समिति व राधिका एग्रो एजेंसी से हुई पारदर्शी वितरण की शुरुआत नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : ...