वीडियो : डॉक्टर नहीं, फरिश्ते हैं ये, स्वास्थ्य मंत्री ने सुदूर अंचलों में सेवा देने वाले चिकित्सकों को दी सलामी

Share this post:

डॉक्टरों के समर्पण को सलाम – छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने दी राज्य के सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। देश के महान चिकित्सक और भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्मृति में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रदेश के सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को शुभकामनाएं दी हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा –

“मैं हमारे प्रदेश के उन सभी डॉक्टरों को नमन करता हूं, जो बेहद कठिन हालातों में—जंगलों, पहाड़ों और नक्सल प्रभावित दुर्गम क्षेत्रों में—दिन-रात जनसेवा में समर्पित हैं। उनका साहस, समर्पण और सेवा-भाव प्रशंसनीय है। उन्हीं के परिश्रम के कारण आज छत्तीसगढ़ चिकित्सा के क्षेत्र में देशभर में सम्मान पा रहा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि यह एक समर्पण और सेवा का जीवन है। डॉक्टर्स का जीवन 24×7 समर्पण से भरा होता है, जो अपने परिवार से भी पहले अपने मरीज को प्राथमिकता देता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी चिकित्सकों और हेल्थ वर्कर्स को #राष्ट्रीय_डॉक्टर_दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आप सबका सेवा भाव ही छत्तीसगढ़ की असली ताकत है। राज्य सरकार हमेशा आपके साथ खड़ी है और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।” डॉक्टरों को समर्पित यह दिन समाज को यह याद दिलाता है कि हमारी खुशहाल और स्वस्थ जिंदगी के पीछे कितनी मेहनत और बलिदान किसी डॉक्टर का होता है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail