“सोना चमकाने” के नाम पर अंधविश्वास का जाल, डेढ़ लाख के गहने लेकर चंपत हुए ठग !

Share this post:

“सोना साफ़” का झांसा बना झटका – डेढ़ लाख के गहनों पर हाथ साफ

नई पहल न्यूज नेटवर्क। जगदलपुर। शहर के मोतीतालाब पारा स्थित जैन निवास में ठगों ने चतुराई से सोना चमकाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये के आभूषण पार कर दिए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस ठगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दादाबाड़ी निवासी निमेश जैन के घर दो अजनबी व्यक्ति पहुंचे। घर में मौजूद प्रिया जैन, जया जैन और बुजुर्ग दादी को इन दोनों ने पुराने बर्तन और आभूषणों को चमकाने का झांसा दिया। प्रारंभ में महिलाएं संकोच में रहीं लेकिन लगातार झांसे और डेमो के बहकावे में आकर उन्होंने तीन सोने के कंगन और एक अंगूठी ठगों को सौंप दी। ठगों ने एक पाउडर का डेमो दिखाया और आभूषण एक डिब्बे में रखकर उसे बंद कर दिया।

डिब्बा खोला, तो वे हक्का-बक्का रह गईं

जब महिलाओं ने डिब्बा खोला, तो वे हक्का-बक्का रह गईं – अंदर से सोने के गहने गायब थे। घबराई महिलाओं ने तुरंत घर के पुरुष सदस्य को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब ₹1.5 लाख रुपये है। घटना से क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल है। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी अजनबी पर विश्वास न करने की अपील की है।

चेतावनी :

पुलिस ने कहा है कि इस तरह के “झांसेबाज सफाई अभियान” में शामिल लोगों से सतर्क रहें, कोई भी सामान सौंपने से पहले उनके पहचान पत्र और संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि करें।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail