साय सरकार की कैबिनेट बैठक शुरू :  मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मंत्रिमंडल की विदाई, मनोज पिंगुआ हो सकते हैं नए मुख्य सचिव

Share this post:

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में कई अहम फैसलों के साथ-साथ राज्य सरकार मुख्य सचिव अमिताभ जैन को मंत्रिमंडल की ओर से औपचारिक विदाई भी देने जा रही है। श्री जैन के कार्यकाल को प्रशासनिक दृष्टि से बेहद गंभीर, संतुलित और विकासपरक माना गया है। उन्होंने लंबे समय तक छत्तीसगढ़ में वित्त, योजना, लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन जैसे अहम विभागों को कुशल नेतृत्व दिया।

अब कौन लेंगे ज़िम्मेदारी ?

सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज पिंगुआ का नाम अगले मुख्य सचिव के रूप में सबसे प्रबल दावेदार के तौर पर उभर कर सामने आया है। मनोज पिंगुआ वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर राज्य में सेवाएं दे रहे हैं, और उनकी कार्यशैली को केंद्र तथा राज्य दोनों स्तरों पर अनुभवी और व्यवहारिक माना जाता है। यदि अंतिम स्वीकृति मिलती है तो बहुत जल्द उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

बैठक के अन्य संभावित एजेंडे :

मानसून सत्र की तैयारियाँ

विभागीय बजट और कार्ययोजना

शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन संबंधी प्राथमिकताएं

प्रशासनिक फेरबदल की संभावनाएँ

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail