नई पहल न्यूज नेटवर्क। बालोद। राजनीति केवल भाषणों और घोषणाओं की दुनिया नहीं है , यह संवेदनाओं और जुड़ाव की दुनिया भी है। इस बात को साबित कर दिखाया है बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने, जब उनके विधानसभा क्षेत्र के बच्चों ने मासूमियत से उनसे कहा कि उन्हें पान रोटी खानी है। इस फरमाइश को सुनते ही विधायक संगीता सिन्हा ने अपने सारे औपचारिक दायित्वों को किनारे रखते हुए अपने हाथों से पान रोटी बनाना शुरू किया, और फिर बच्चों को खुद अपने हाथों से प्यार से परोसकर खिलाया। इस दौरान का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें विधायक जी बच्चों के बीच पूरी आत्मीयता और स्नेह के साथ नजर आ रही हैं।

सिर्फ जनप्रतिनिधि नहीं, बच्चों की दुलारी ‘विधायक’

स्थानीय लोग और बच्चों के परिजन भी इस दृश्य से भावुक हो उठे। लोगों ने कहा “नेता बहुत देखे हैं, लेकिन ऐसी ममतामयी नेता पहली बार देखी है। विधायक दीदी तो हमारे परिवार का हिस्सा हैं।”
सादगी और सेवा भाव की मिसाल :
संगीता सिन्हा पहले भी कई बार सादगी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होती रही हैं, लेकिन इस बार उनका बच्चों के साथ यह भावनात्मक जुड़ाव बालोद की जनता को और भी करीब ले आया।


About The Author










































