वीडियो : बड़ी वारदात: पुलिस पर हमला, तीन आरक्षक घायल, लापता आरक्षक की तलाश जारी

Share this post:

कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के बगबुड़ा गांव में चोरी की जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला

नई पहल न्यूज नेटवर्क। कोरबा। जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत बगबुड़ा गांव में चोरी की शिकायत पर जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, जबकि एक आरक्षक अनिल पोर्ते हमले के बाद से लापता है। पुलिस टीम चोरी की एक घटना की तहकीकात के लिए बगबुड़ा गांव पहुंची थी। उसी दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई और कुछ ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। आरक्षक अभिषेक पाण्डेय, गजेंद्र बिघावार और अनिल पोर्ते इस हमले में घायल हो गए। घटना के दौरान अफरा-तफरी में आरक्षक अनिल पोर्ते भागते हुए जंगल की ओर लापता हो गया। बताया जा रहा है कि हमला बेहद उग्र था, जिससे पुलिसकर्मी अपने बचाव के लिए इधर-उधर भागने लगे।

एसपी मौके पर रवाना

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिद्धार्थ तिवारी मौके पर रवाना हुए हैं। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी गांव भेजा गया है ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और लापता आरक्षक की तलाश की जा सके।

स्थिति पर नजर :

✔️ गांव में तनाव का माहौल

✔️ घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया

✔️ पुलिस ने हमला करने वालों की पहचान शुरू की

✔️ जंगल में आरक्षक अनिल पोर्ते की तलाश जारी

कोरबाब्रेकिंग #पुलिसपरहमला #आरक्षकलापता #छत्तीसगढ़_समाचार #KorbaNews #ChhattisgarhBreaking #BangouIncident

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail