टीबी मुक्त कोरिया अभियान में सुरेश सिंह की भागीदारी, पांच मरीजों को गोद लेकर निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

Share this post:

टीबी मुक्त भारत की ओर कोरिया का कदम : कलेक्टर की अपील पर जनप्रतिनिधियों की बढ़ती भागीदारी । जनसेवा में जुटे ‘निक्षय मित्र’, मरीजों को मिल रहा पोषण और संबल

नई पहल न्यूज नेटवर्क। कोरिया। टीबी मरीजों के इलाज में सहयोग और पोषण उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन कोरिया द्वारा चलाया जा रहा “टीबी मुक्त भारत अभियान” अब जनसहयोग का रूप लेता जा रहा है। कलेक्टर  चंदन त्रिपाठी की प्रेरक अपील पर जनप्रतिनिधि भी आगे आकर टीबी मरीजों को ‘निक्षय मित्र’ के रूप में गोद ले रहे हैं।

सभापति सुरेश सिंह ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

विगत शनिवार को ग्राम पंचायत अकलासरई में ‘धरती आबा जनभागीदारी अभियान’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति (संचार संकर्म) सुरेश सिंह ने सोनहत विकासखंड के 5 टीबी मरीजों को गोद लिया। उन्होंने अगले छह माह तक इन मरीजों को अपने मानदेय से पोषण आहार देने की घोषणा की।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी

कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि वर्तमान में कोरिया जिले में 107 टीबी मरीज नियमित रूप से इलाज में हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ दवाइयों से नहीं, पौष्टिक आहार से ही रोगी जल्द स्वस्थ हो सकते हैं।

जनप्रतिनिधियों का आभार और सहभागिता

सुरेश सिंह ने कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी और सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों के मार्गदर्शन और प्रयासों से ही यह अभियान धरातल पर प्रभावी रूप से उतर रहा है।

उपस्थित गणमान्य

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष आशा सोनपाकर, विधायक प्रतिनिधि  राम प्रताप मरावी, जनपद सदस्य कमल कांत, नवरतन पांडे, ग्राम सरपंच एवं पंच, ग्रामवासी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

“यह सिर्फ एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनसेवा का सुनहरा अवसर है। सभी जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से अनुरोध है कि वे भी एक-एक मरीज को गोद लेकर ‘निक्षय मित्र’ बनें।”

सुरेश सिंह

जिला पंचायत सदस्य

टीबीमुक्तभारत #निक्षयमित्र #कोरियाटीबीअभियान #जनप्रतिनिधिकीपहल #स्वास्थ्यकेसाथ #ChhattisgarhAgainstTB #KoriyaCares

विज्ञापन

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail