नई पहल न्यूज नेटवर्क। कोण्डागांव | छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की एक गाय को सुनियोजित तरीके से जंगल में ले जाकर काटा गया और उसका मांस खाने की तैयारी की जा रही थी। पशु क्रूरता की इस गंभीर घटना में बड़ेडोंगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मामला ऐसे आया सामने

प्रार्थी नारायण माली ने थाना बड़ेडोंगर में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसकी गाय को गांव के कुछ लोगों ने मिलकर सीतामढ़ी प्लांटेशन जंगल में ले जाकर बेरहमी से काट डाला। इस शिकायत पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और पशु क्रूरता अधिनियम सहित IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. माखन लाल नेताम, 20 वर्ष
2. तुलसी सलाम, 33 वर्ष
3. नींबूलाल नेताम, 28 वर्ष
4. श्याम लाल नेताम, 36 वर्ष
5. मनहेर नेताम, 30 वर्ष
6. सुनहरे नेताम, 30 वर्ष
सभी आरोपी ग्राम तोरंड, थाना बड़ेडोंगर, जिला कोण्डागांव के निवासी हैं।
थाना प्रभारी की सख्त कार्यवाही
थाना बड़ेडोंगर प्रभारी विनोद नेताम ने विशेष टीम गठित कर गांव में दबिश दी, जहां से सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा सभी 6 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
गौहत्या के मामले में ग्रामीणों में आक्रोश
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में रोष व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों पर गौहत्या जैसे मामलों में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे समाज में एक मजबूत संदेश जाए और भविष्य में कोई ऐसी दुस्साहसी हरकत करने की हिम्मत न करे। छत्तीसगढ़ में गौहत्या एवं पशु क्रूरता कानून के अंतर्गत दोषियों को जेल और आर्थिक दंड दोनों का प्रावधान है। बड़ेडोंगर पुलिस की यह कार्यवाही एक मिसाल है कि कानून से ऊपर कोई नहीं।


About The Author










































