नई पहल न्यूज नेटवर्क । कोरिया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत कोरिया जिले में स्वच्छता को लेकर एक नई जनजागरूकता पहल की शुरुआत की गई है। ‘स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामणी 2025’ के अंतर्गत गांव-गांव जाकर स्वच्छता की स्थिति का मूल्यांकन किया जाएगा। यह सर्वेक्षण 23 जून से 14 अगस्त 2025 तक चलेगा और इसमें नागरिकों की भागीदारी को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने जिलेवासियों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा— “आपकी एक वोट आपके जिले को देश में सर्वोत्तम बना सकती है।” उन्होंने बताया कि ‘Swachh Survekshan Grameen 2025’ मोबाइल ऐप के ज़रिए हर नागरिक अपनी प्रतिक्रिया दे सकता है। यह सिर्फ एक वोट नहीं, बल्कि स्वच्छता के लिए आपका संकल्प और सहभागिता है। कलेक्टर त्रिपाठी ने विशेष रूप से कहा: स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं, जीवनशैली बननी चाहिए। हर ग्रामीण और शहरी नागरिक की सहभागिता से ही हम कोरिया को एक आदर्श स्वच्छ जिला बना सकते हैं।”उन्होंने सभी पंचायतों, स्कूलों, स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं से अपील की कि वे इस सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी करें और दूसरों को भी जागरूक करें।



SwachhSurvekshanGrameen2025
स्वच्छभारतमिशन
स्वच्छकोरिया
GrameenSwachhata
स्वच्छताहीसेवा
VoteForSwachhata
MyCleanIndia
SwachhBharatGrameen
KoRiyaForCleanliness
About The Author










































