
नई पहल न्यूज़ नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हरियाणा के रोहतक पहुंचे, जहाँ उन्होंने हरियाणा सरकार के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के निवास सिंधु भवन जाकर उनकी माताजी स्वर्गीय श्रीमती परमेश्वरी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि स्वर्गीय परमेश्वरी देवी एक आदर्श मातृशक्ति थीं, जिनके संस्कारों और मूल्य आधारित जीवन ने पूरे परिवार को मजबूत आधार दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशीलता और सहभागिता ने यह दर्शाया कि वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के प्रति भावनात्मक रूप से जुड़े एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि भी हैं।



#मुख्यमंत्री_विष्णुदेव_साय
#श्रद्धांजलि_समाचार
#रोहतक_दौरा
#कैप्टन_अभिमन्यु
#मातृ_शक्ति_को_नमन
About The Author










































