रायपुर में दिल दहला देने वाला मर्डर मिस्ट्री, ट्रंक में मिला युवक का गला कटा शव, आरोपी दंपत्ति दिल्ली से गिरफ्तार
नई पहल न्यूज़ नेटवर्क। रायपुर। राजधानी रायपुर में एक खौफनाक वारदात ने मेरठ की चर्चित ट्रंक मर्डर केस की याद ताजा कर दी है। डीडी नगर थाना क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के पास वंडरलैंड वाटर पार्क के पास एक लावारिस पेटी में युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस ट्रंक में किशोर पैकरा नाम के युवक की गला कटी लाश बरामद हुई है। शव को सूटकेस में बंद करने के बाद सीमेंट से प्लास्टर कर छिपाने की कोशिश की गई थी, ताकि बदबू बाहर न आ सके। लेकिन जब बदबू फैलने लगी तो आरोपियों ने ट्रंक को सुनसान इलाके में फेंक दिया।सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब ट्रंक खोला तो उसमें युवक की लाश हाथ-पैर बांधकर मोड़कर रखी हुई मिली। युवक का गला धारदार हथियार से रेता गया था। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच चुके हैं, और सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम जारी है।


बड़ी अपडेट :
मृतक की पहचान किशोर पैकरा के रूप में हुई।
प्राइम सस्पेक्ट – अंकित उपाध्याय और उसकी पत्नी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
CISF और दिल्ली पुलिस की मदद से गिरफ्तारी की गई।
दोनों आरोपी रायपुर में वकालत का कार्य करते थे।
पुलिस का दावा :
हत्या के पीछे निजी रंजिश या आर्थिक लेन-देन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस हत्याकांड को सुनियोजित साजिश मान रही है।


About The Author










































