वीडियो : रायपुर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह live

Share this post:

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ आगमन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एयरपोर्ट पर किया आत्मीय स्वागत

नई पहल न्यूज़ नेटवर्क। रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस स्वागत अवसर पर राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, वरिष्ठ विधायकगण धर्मलाल कौशिक, किरण देव, अमर अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

विमानतल पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने भी केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर प्रशासन ने विशेष सुरक्षा और आयोजन तैयारियां की हैं। माना जा रहा है कि उनके आगमन के साथ ही राज्य में राजनीतिक गतिविधियां और अधिक सक्रिय होंगी।

अमित_शाह

मुख्यमंत्रीविष्णुदेव_साय

छत्तीसगढ़_समाचार

रायपुर_एयरपोर्ट

छत्तीसगढ़_दौरा

केन्द्रीयगृहमंत्री

विजय_शर्मा

अरुण_साव

धर्मलाल_कौशिक

अमर_अग्रवाल

स्वागत_समारोह

छत्तीसगढ़_राजनीति

भाजपा_छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़_विकास

राज्यसरकारसमाचार

विपक्षपरप्रहार

स्वामीविवेकानंदएयरपोर्ट

छत्तीसगढ़_प्रशासन

AmitShahInChhattisgarh

VishnuDevSai

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail