
कबीरधाम में दर्जनभर बंदरों की निर्मम हत्या, वन विभाग ने एक माह बाद आरोपी को पकड़ा
नई पहल न्यूज़ नेटवर्क। कबीरधाम। 13 मई 2024 — एक दिन, जब प्रकृति ने इंसान से हार मान ली।बकबीरधाम जिले के ग्राम कोसमंदा में दर्जनभर बंदरों को गोली मारकर मार दिया गया।
और अब, करीब एक माह बाद वन विभाग ने इस अमानवीय कृत्य के आरोपी रवि पारधी को गिरफ्तार कर लिया है।

कौन है आरोपी, कैसे हुआ खुलासा?
आरोपी: रवि पारधी, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बहेरा (जिला बेमेतरा)
काम: खेतों की रखवाली करने को ग्रामवासियों ने रखा था
जुर्म: एयरगन से दर्जनभर बंदरों को जान से मार डाला
कबूलनामा: स्वयं आरोपी ने स्वीकारा अपराध
हथियार: एयरगन को अपने मामा राजू पारधी के घर में छिपाया था
बरामदगी: 19 जून को एयरगन व छर्रे जब्त, फोरेंसिक जांच जारी
यह सिर्फ वन्यजीव हत्या नहीं, मानवता की हत्या है
बंदर केवल जानवर नहीं —
वो हमारे पौराणिक ग्रंथों, धार्मिक भावनाओं और प्राकृतिक संतुलन के जीवंत प्रतीक हैं। “जिस धरती पर बंदरों को हनुमान का स्वरूप माना जाता है, वहां उनका यूँ कत्ल… वो भी इंसान के हाथों — यह कैसा सभ्य समाज?
मांग है — सख्त सजा, ताकि बने उदाहरण
वन विभाग की कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन अब जरूरत है:
कड़ी कानूनी कार्रवाई की
वन्यजीव संरक्षण कानून के अंतर्गत कठोर सजा की
और एक ऐसा उदाहरण पेश करने की, जिससे कोई दोबारा ऐसा न कर सके।


About The Author










































