
गोंगला-केरलापाल के दौरे पर पहुंचीं प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, पीएम आवास हितग्राहियों से की मुलाकात, दिए आजीविका संवर्धन के निर्देश
नई पहल न्यूज़ नेटवर्क। सुकमा। गांवों की ज़िंदगी जब सुविधाओं से जुड़ती है, तो बदलाव सिर्फ दीवारों तक नहीं रुकता आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता तक जाता है। इसी सोच को ज़मीन पर उतारते हुए छत्तीसगढ़ शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव सुश्री निहारिका बारिक सिंह ने आज सुकमा जिले के गोंगला और केरलापाल पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि “हर पात्र हितग्राही तक योजना पहुँचे, इसके लिए विशेष शिविर लगाए जाएं।

“हमारा भी अब एक घर है। “रामबती की कहानी ने छू लिया दिल
गोंगला गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही रामबती से जब प्रमुख सचिव उनके नए बने घर में मिलने पहुंचीं, तो वो भावुक होकर बोलीं “सरकार ने घर दिया, हमने अपना श्रम जोड़ा, अब यह घर हमारा सपना है”। सुश्री बारिक ने रामबती के आत्मविश्वास को योजनाओं की सफलता की मिसाल बताया।

इन योजनाओं की जानी हकीकत
प्रधानमंत्री आवास योजना
व्यक्तिगत शौचालय निर्माण
आधार कार्ड, राशन कार्ड और आयुष्मान भारत योजना
जैसी प्रमुख योजनाओं की जमीनी स्थिति का गहन मूल्यांकन किया।
पशुधन और स्व-सहायता से आजीविका को मिलेगा नया आयाम
ग्रामीणों की आजीविका सशक्त करने के लिए
बकरी शेड निर्माण
स्व-सहायता समूहों को सक्रिय सहयोग
मनरेगा में ऑनलाइन मजदूरी भुगतान की पारदर्शिता
जैसे प्रयासों पर बल देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।ग्रामीणों ने नगद भुगतान की मांग भी रखी, जिस पर सुश्री बारिक ने नियमानुसार सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
“गुणवत्ता से न हो समझौता”, शौचालय निर्माण पर विशेष ज़ोर
व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव ने चेताया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को सार्थक बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भी रही साथ
निरीक्षण दौरे में शासन की शीर्ष टीम शामिल रही —
तारन प्रकाश सिन्हा (आयुक्त, मनरेगा)
प्रियंका ऋषि महोबिया (संचालक, पंचायत)
जयश्री जैन (मिशन संचालक, SRLM एवं SBM)
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव
जिला पंचायत CEO नम्रता जैन
“गांवों को बदलना है, तो भरोसा देना होगा”
सुश्री बारिक का यह दौरा न केवल योजनाओं की निगरानी रहा। बल्कि एक संदेश भी कि शासन अब कागजों से निकलकर ज़मीन पर उतर आया है, और बदलाव की बयार हर घर तक पहुंच रही है।


About The Author










































