सीएमडी हरीश दुहन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, कर्मचारियों से की दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने की अपील
नई पहल न्यूज़ नेटवर्क।बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा “विशेष स्वच्छता पखवाड़ा 2025” का शुभारंभ आज भव्य रूप से एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में किया गया। यह पखवाड़ा 16 जून से 30 जून 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जो भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल है।इस अवसर पर एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) हरीश दुहन ने मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन के आगंतुक कक्ष में अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों एवं श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मियों से आह्वान किया कि वे अपने घर, कार्यालय, परिसर और आस-पास के सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई सुनिश्चित करें और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाएं।
इस कार्यक्रम को एक साथ एसईसीएल के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों और परियोजनाओं में भी एकसाथ आयोजित किया गया, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि स्वच्छता का यह संदेश कंपनी के प्रत्येक कोने तक पहुँचे। इससे एसईसीएल के सभी कर्मचारियों में एकजुटता और जिम्मेदारी का भाव देखने को मिला। स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, सफाई अभियान, प्रतियोगिताएं एवं कर्मचारियों की भागीदारी से प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।एसईसीएल स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहा है और यह विशेष पखवाड़ा उस दिशा में एक और प्रभावशाली कदम है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारीगण, कर्मचारी एवं यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे और सभी ने स्वच्छता को अपनी कार्य संस्कृति का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
“स्वच्छता सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। हमें अपने कार्यस्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यप्रद बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा। स्वच्छता को यदि हम अपनी आदत में शामिल कर लें, तो न केवल हमारा कार्यस्थल बेहतर होगा बल्कि देश को भी स्वच्छ रखने में हमारी अहम भूमिका होगी।”
प्रधान संपादक | रविकांत सिंह राजपूत | बीते 15 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय। शुरुआत स्वदेश अखबार भोपाल से। हरिभूमि रायपुर में रिपोर्टर के पद पर कार्यरत। मनेन्द्रगढ़ में नईदुनिया और inh न्यूज़ चैनल में रिपोर्टिंग। बेहतर रिपोर्टिंग के लिए बच्चों के लिए कार्य करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ का मीडिया फॉर चिल्ड्रेन अवार्ड से सम्मानित।

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। राजनीतिक दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ लोक संस्कृति और कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले मनेंद्रगढ़ नगरपालिका परिषद के एल्डरमैन और भाजपा ...
— संस्कारों की पाठशाला बनी लिटिल मिलेनियम प्रीस्कूल, दीपोत्सव के साथ बच्चों ने सीखे सुरक्षा के ककहरा — दीया, कलश, थाली सजावट और रंगोली में चमके नन्हे सितारे, विजेताओं को ...
कर्मचारियों के हितों की लड़ाई को मिलेगी नई धार, पटवारी संघ के धरना स्थल पर हुआ चुनाव संपन्न; जिलेभर के कर्मचारियों में उत्साह नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ कर्मचारी ...
“जब शिक्षा की रोशनी से जगमगाएगा हर घर, तभी सार्थक होगा दीपावली का पर्व।” शत-प्रतिशत साक्षरता के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ का सूरजपुर जिला इस दिवाली एक अनूठी इबारत लिखने ...
नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। “दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि समाज के उस हर कोने में उजाला भरने का अवसर है जहां अपनों की छांव धुंधली पड़ ...
ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से रबी सीजन 2026 में किसानों को मिलेगी राहत; चैनपुर समिति व राधिका एग्रो एजेंसी से हुई पारदर्शी वितरण की शुरुआत नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : ...