वीडियो : स्कूल खुलते ही चोरी की वारदात से हड़कंप: कोरबा के एनसीडीसी स्कूल से 10 पंखे और खाद्यान्न चोरी

Share this post:

नई पहल न्यूज़ नेटवर्क। कोरबा। गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने से ठीक पहले एनसीडीसी स्कूल, कोरबा में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने स्कूल के पांच कमरों में लगे 10 पंखे और रसोई में रखी भारी मात्रा में खाद्य सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब स्कूल का स्टाफ 16 जून की सुबह सफाई के लिए स्कूल पहुंचा।

चोरों ने पिछला दरवाजा तोड़कर की चोरी
शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन के अनुसार, चोर स्कूल के पिछले हिस्से में स्थित दरवाजे से भीतर घुसे और पांच कमरों में लगे पंखों के साथ-साथ मध्यान्ह भोजन के लिए रखे गए चावल की पांच बोरियाँ और अन्य खाद्य सामग्री भी चोरी कर ले गए। चोरी के दौरान स्कूल के सभी कमरों के ताले लगे हुए थे, जिससे अंदेशा है कि चोरों ने सावधानी से वारदात को अंजाम दिया।

कई बार हो चुकी है चोरी, CCTV भी बंद
सहायक शिक्षिका लक्ष्मी साहू ने बताया कि स्कूल 30 अप्रैल से बंद था और उसी दिन से रसोई घर भी नहीं खुला था। स्कूल में CCTV कैमरे भी बंद थे, जिससे चोरों को वारदात को अंजाम देने में आसानी हुई। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी स्कूल में चोरी की घटना हो चुकी है, जिसकी सूचना पहले भी पुलिस को दी गई थी।

स्व-सहायता समूह को भी भारी नुकसान
रसोई घर से चोरी हुआ खाद्यान्न महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित मध्यान्ह भोजन योजना के लिए था। शिक्षिका ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अब भोजन तैयार करने में समूह को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

पुलिस मौके पर, जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच की। चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि चोरी की पुष्टि के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच सभी पहलुओं पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ़्तार किया जाएगा। क्षेत्रीय पार्षद और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शाला परिसर पहुंचे और शिक्षकों से जानकारी ली। सभी ने स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail