कलेक्टर चंदन त्रिपाठी द्वारा पुस्तक सौंपने से ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मिली मदद

कोरिया। छत्तीसगढ़ के ग्राम जिल्द बांधपारा के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिली है। सुशासन तिहार 2025 के दौरान ग्राम के कृष्ण पाल ने समाधान शिविर में ग्रामीण युवाओं के लिए पुस्तकों की मांग रखी थी।
शिक्षा विभाग ने इस मांग पर तुरंत कार्रवाई की। कलेक्टर चन्दन त्रिपाठी ने कृष्ण पाल और उनके साथियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकों का सेट प्रदान किया। कृष्ण पाल ने बताया कि गांव के कई युवा व्यापमं की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। संसाधनों की कमी के कारण वे पिछड़ जाते थे।
कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा कि सुशासन तिहार में मिले सभी आवेदनों का समय पर निराकरण करना उनका लक्ष्य है। पुस्तकें पाकर युवाओं ने खुशी जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शासन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। युवाओं का कहना है कि यह सहयोग उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगा।







