
विवेकानंद कॉलेज जनभागीदारी समिति में नई नियुक्तियां लेदरी नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा बने समिति के अध्यक्ष, 16 सदस्य भी नियुक्त
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले के शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के आदेश दिनांक 1 मई 2025 के अनुसार समिति का गठन हुआ है।
मंत्री आदिम जाति विकास और जिला एमसीबी के प्रभारी मंत्री की अनुशंसा के बाद वीरेंद्र सिंह राणा को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राणा वर्तमान में लेदरी नगर पंचायत के अध्यक्ष भी हैं। आपको बता दे कि वीरेंद्र सिंह राणा छात्र राजनीति से भाजपा से जुड़े हुए है, पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फिर भाजपा युवा मोर्चा में अविभाजित कोरिया के जिला अध्यक्ष व दूसरी बार नई लेदरी नगर पंचायत के अध्यक्ष बने है।



समिति में कुल 16 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें धर्मेन्द्र पटवा, दयाशंकर यादव, मनोज अग्रवाल, उमेश जायसवाल, शैलेष जैन और आदित्य राज डेविड प्रमुख हैं। अन्य सदस्यों में विवेक अग्रवाल, कैलाश गोयल, राजकुमार गुप्ता, दिलिप सिंह, सुंदरलाल दुग्गड़, मुरलीधर सोनी, शंकर लाल पंसारी, रवि अग्रवाल और जीतेन्द्र यादव शामिल हैं।
नई नियुक्तियों पर सभी सदस्यों को उनके मित्रों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।




