शौर्य को सलाम: मुख्यमंत्री साय, स्पीकर डॉ रमन डिप्टी सीएम साव और शर्मा ने शहीद एएसपी आकाश को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

Share this post:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा वीरता और बलिदान को कभी नहीं भूलेगा छत्तीसगढ़

नई पहल न्यूज़ नेटवर्क। रायपुर। नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचकर शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। मुख्यमंत्री ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शहीद के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा,
“शहीद आकाश राव गिरपुंजे ने कर्तव्य, साहस और देशभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, पूरा प्रदेश उनका ऋणी रहेगा।”

कायरतापूर्ण हमले में हुए शहीद

आकाश गिरपुंजे सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हो गए थे। इस कायराना हमले के पीछे माओवादियों की बौखलाहट को वजह बताया गया है, क्योंकि हाल के दिनों में सुरक्षाबलों की लगातार सफल कार्रवाइयों ने माओवादियों की कमर तोड़ दी है।

बड़ी संख्या में लोगों ने दी विदाई

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश की शीर्ष प्रशासनिक और राजनीतिक हस्तियों सहित आम नागरिकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधियों में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक पुरन्दर मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

बलिदान अमर रहेगा

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार शहीद के परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि
“शहीद की शौर्यगाथा को विद्यालयों, संस्थानों और जनसंचार माध्यमों के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाया जाएगा।” इस घटना ने एक बार फिर याद दिलाया है कि हमारे सुरक्षाबल किस प्रकार हर दिन जान की बाजी लगाकर देश की सुरक्षा कर रहे हैं। एएसपी गिरपुंजे का बलिदान छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail