
नई पहल न्यूज़ नेटवर्क। रायपुर। छत्तीसगढ़ में युक्त-युक्तिकरण प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार, मनमानी और खुली धांधली के विरोध में राज्यभर के शिक्षक 10 जून को सड़कों पर उतरेंगे। शिक्षक साझा मंच के नेतृत्व में “पोल खोल रैली” का आयोजन किया जाएगा, जो राज्य के सभी 33 जिला मुख्यालयों पर एक साथ सुबह 11 बजे से निकाली जाएगी। इसके अंतर्गत जिला कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपकर युक्त-युक्तिकरण प्रक्रिया को तत्काल रद्द करने की मांग की जाएगी। शिक्षक साझा मंच ने प्रदेश के सभी आम पीड़ित शिक्षकों से आग्रह किया है कि वे अपने दस्तावेजों के साथ रैली में शामिल हों, और अपनी समस्याएं ब्लॉक/जिला अध्यक्षों को बताएं, ताकि ज्ञापन में उन्हें सम्मिलित कर प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की जा सके।
रैली निकालने का मुख्य उद्देश्य

शिक्षा विभाग में युक्त-युक्तिकरण के नाम पर किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को उजागर करना।
डीईओ/बीईओ स्तर पर हुई धांधली, पक्षपात और अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग।
पीड़ित शिक्षकों की पोस्टिंग, स्थानांतरण और विसंगतियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान।
रैली के दौरान डीईओ/बीईओ के भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी होगी और दस्तावेजों के साथ शिकायत की जाएगी।
शिक्षकों की प्रमुख माँगें:
युक्त-युक्तिकरण प्रक्रिया पूर्णतः रद्द की जाए।
जिन अधिकारियों ने नियमों की अवहेलना कर शिक्षकों को नुकसान पहुँचाया है, उन्हें तत्काल निलंबित किया जाए।
जिलेवार विसंगतियों का दस्तावेजों के आधार पर निराकरण किया जाए।
इनके नेतृत्व में रैली का आयोजन
1. मनीष मिश्रा
2. केदार जैन
3. वीरेंद्र दुबे
4. संजय शर्मा
5. विकास राजपूत
6. कृष्णकुमार नवरंग
7. राजनारायण द्विवेदी
8. जाकेश साहू
9. भूपेंद्र बनाफर
10. शंकर साहू
11. भूपेंद्र गिलहरे
12. चेतन बघेल
13. गिरीश केशकर
14. लैलूंन भरतद्वाज
15. प्रदीप पांडे
16. प्रदीप लहरे
17. राजकिशोर तिवारी
18. कमल दास मुरचले
19. प्रीतम कोशले
20. विक्रम राय
21. विष्णु प्रसाद साहू
22. धरम दास बंजारे
23. अनिल कुमार टोप्पो


About The Author










































