वीर जवान प्रतीक आदित्य की पुण्यतिथि पर ग्राम केरा में श्रद्धांजलि सभा

Share this post:

पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश ने कहा – शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता

पामगढ़। भारतीय सेना में अपनी वीरता का परिचय देने वाले ग्राम केरा निवासी शहीद प्रतीक आदित्य की चतुर्थ पुण्यतिथि पर शनिवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश विशेष रूप से उपस्थित रही। उन्होंने प्रतीक आदित्य के बलिदान को याद करते हुए कहा कि, “देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों की शहादत को हम कभी भुला नहीं सकते। प्रतीक जैसे वीर हमें प्रेरणा देते हैं कि राष्ट्रसेवा से बढ़कर कुछ नहीं”

विधायक ने शहीद के परिजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम भी जाना और आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ है और हरसंभव सहयोग किया जाएगा। ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शहीद प्रतीक आदित्य के जीवन और सेवा-कार्य पर प्रकाश डाला गया। गांव में देशभक्ति का माहौल बना रहा और सभी ने एक स्वर में कहा “भारत के वीर जवान अमर रहें!” कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति गीतों के साथ दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail