
स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जयसवाल ने किया नव निवास में प्रवेश, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुई पूजा
रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने आज अटल नगर, नवा रायपुर स्थित अपने नवीन शासकीय निवास M9 में पारंपरिक रीति-रिवाजों, वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी कांति जायसवाल, पुत्र एवं पुत्री भी उपस्थित रहे और पूजा-अर्चना में सम्मिलित हुए। गृह प्रवेश कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। मंत्री जायसवाल को इस शुभ अवसर पर बधाई देने के लिए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित कई जनप्रतिनिधियों, पारिवारिक सदस्यों एवं सहयोगियों ने शिरकत की। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व मंत्री जायसवाल राजधानी के शंकर नगर स्थित सी-2 शासकीय निवास में रह रहे थे। गृह प्रवेश कार्यक्रम को लेकर दिनभर शुभचिंतकों का आना-जाना लगा रहा। कार्यक्रम में सादगी और श्रद्धा का सुंदर समावेश देखने को मिला। मंत्री जयसवाल ने सभी शुभेच्छुओं, सहयोगियों और परिजनों का हृदय से आभार एवं सादर धन्यवाद प्रकट किया।


गृह प्रवेश उपरांत मंत्री जायसवाल ने भावुक शब्दों में कहा,
"यह नवीन निवास जनसेवा की जिम्मेदारी को और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाने के लिए मुझे सदैव प्रेरित करेगा। मां महामाया से मेरी प्रार्थना है कि वे मुझे जनता की सेवा में निरंतर तत्पर रखें और मेरे कर्तव्यों के निर्वहन के लिए शक्ति प्रदान करें।"


About The Author










































