
शिक्षक साझा मंच धमतरी ने मुख्यमंत्री के नाम व अधिकारियों एवं भाजपा नेताओं को सौंपा ज्ञापन
धमतरी। भाजपा नेता खूबलाल ध्रुव द्वारा शिक्षकों को “अर्बन नक्सली” कहे जाने पर शिक्षक साझा मंच, जिला धमतरी ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कानूनी और राजनीतिक कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में मंच के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री माननीय श्री रामू रोहरा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय श्री प्रकाश बैस को ज्ञापन सौंपा। दोनों नेताओं ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही मंच की ओर से जिलाधीश धमतरी और पुलिस अधीक्षक धमतरी को भी ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें उक्त नेता के गैर-जिम्मेदाराना एवं अपमानजनक बयान को लेकर कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है।


शिक्षक प्रतिनिधियों का कहना है कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं और अपने अधिकारों की मांग करना उनका संवैधानिक अधिकार है। ऐसे में शिक्षकों की देशभक्ति, प्रतिष्ठा और सम्मान पर सवाल खड़े करने वाला बयान बेहद आपत्तिजनक, निंदनीय और मानसिक प्रताड़ना के समान है।
इस अवसर पर शिक्षक साझा मंच धमतरी के जिला संचालक डॉ. भूषण लाल चंद्राकर, अमित महोबे, दिनेश पांडे, दौलतराम ध्रुव, प्रांतीय उपसंचालक ममता खालसा, सविता छाटा, जिला पदाधिकारी डॉ. आशीष नायक, कैलाश प्रसाद साहू, परविंदर कौर गिल, तुनेश्वरी साहू, हितेश साहू, शोभा गुप्ता, ब्लॉक संचालक गेवाराम नेम सहित उपसंचालक हरीश साहू, दीपक सहारे, देवेंद्र भारद्वाज, केपी साहू, दीपेंद्र साहू, कांति भारद्वाज, दुलारी गंजीर, चंद्रहास सिन्हा, गौतम पोटाई, टीकम ध्रुव सहित शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
वीडियो में देखिए और सुनिए शिक्षकों को अर्बन नक्सली और क्या कहा था भाजपा नेता ने


About The Author










































