वीडियो : अटल जी की प्रतिमा का अपमान, आसामाजिक तत्वों ने पहनाई जूते की माला

Share this post:

खैरागढ़ ब्लाक के अवेली में अटल जी की प्रतिमा के अपमान के बाद ग्रामीणों में गुस्सा, पुलिस जांच में जुटी

खैरागढ़। ब्लॉक के ग्राम पंचायत अवेली में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के बीचोंबीच स्थित अटल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर जूतों की माला लटकी मिली। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में आक्रोश और शर्म की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के मुताबिक, अटल चौक के पास दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, जिसका समापन बुधवार देर रात करीब 2 बजे हुआ। उसके बाद सभी अपने घर लौट गए। ग्रामीणों का आरोप है कि रात लगभग 4 बजे चौक की लाइटें बंद हो गईं, जबकि बिजली विभाग का कहना है कि सप्लाई बंद नहीं की गई थी। इससे साजिश की आशंका और गहराई है कि अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने इस घृणित कृत्य को अंजाम दिया।

घटना की सूचना मिलते ही जालबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राम कोतवाल की सहायता से प्रतिमा से जूतों की माला हटाई गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है। पूर्व सरपंच व भाजपा नेता डोरेलाल साहू ने इसे अटल जी की मर्यादा और भारतीय राजनीति के मूल्यों का अपमान बताते हुए कहा कि अगर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं हुई, तो भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों की मांग है कि CCTV फुटेज खंगाली जाए, दोषियों की पहचान हो और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस घटना ने न सिर्फ गांव बल्कि पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail