

एसपी किरण चव्हाण, जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन एवं डीएफओ अक्षय भोंसले ने किया पौधरोपण
सुकमा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला पुनर्वास केंद्र, सुकमा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन, एवं डीएफओ अक्षय भोंसले द्वारा पौधारोपण किया गया।कार्यक्रम में प्रशासनिक, पुलिस एवं वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया। इस सामूहिक सहभागिता ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता और प्रतिबद्धता को दर्शाया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना और स्थानीय समुदाय को प्राकृतिक संसाधनों के महत्व के प्रति जागरूक बनाना है। “एक पेड़ मां के नाम” पहल भावनात्मक रूप से लोगों को प्रकृति से जोड़ने का प्रयास है, जिसमें हर व्यक्ति एक पौधा अपनी मां के नाम समर्पित कर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाता है। इस प्रकार के अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

About The Author










































