वीडियो : अबूझमाड़ की बेटी ने रचा इतिहास, खुशबू नाग ने NPC वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता कांस्य

Share this post:

बढ़ई की बेटी ने दिखाया दम, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खुशबू ने कई विदेशी खिलाड़ियों को पछाड़ा

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की अबूझमाड़ की बेटी खुशबू नाग ने NPC वर्ल्ड वाइड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खुशबू ने कई विदेशी खिलाड़ियों को पछाड़ा। 22 वर्षीय खुशबू एक साधारण बढ़ई की बेटी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव बेहबेड़ा के सरस्वती शिशु मंदिर से की। बाद में नारायणपुर के आत्मानंद कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई पूरी की।

2019 में मां के कैंसर से निधन के बाद भाई की सलाह पर खुशबू ने जिम जाना शुरू किया। कोच दिलीप यादव ने उनकी प्रतिभा पहचानी और प्रोफेशनल बॉडी बिल्डिंग में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वर्तमान में खुशबू नारायणपुर के सिटी नाइट जिम में ट्रेनर हैं। वह युवतियों को फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रही हैं। उनकी यह उपलब्धि आदिवासी अंचल की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail