विराट की रॉयल टीम के नाम खिताब, चौथी बार फाइनल में पहुंचने के बाद पहली बार बनी चैम्पियन

Share this post:

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीत लिया। 18 साल में पंजाब किंग्स चौथी बार फाइनल में पहुंचने के बाद पहली बार खिताब जीती है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। विराट कोहली ने 43 रन बनाए। धीमी पिच पर पंजाब किंग्स के लिए ये लक्ष्य काफी मुश्किल माना जा रहा था। 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स सिर्फ ….. रन बना सकी और दूसरी बार खिताबी मुकाबला हार गई। इससे पहले वो 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स से फाइनल हार गए थे।

इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी की पारी में कोई अर्धशतक नहीं बना लेकिन उसके शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने छोटा-छोटा योगदान दिया और टीम को 190 तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने 35 गेंदों में तीन चौकों की मदद से सर्वाधिक 43 रन बनाये। आरसीबी ने पांच ओवर में 46/1, दस ओवर में 87/2 और 15 ओवर में 132/4 रन बनाये। आरसीबी ने आखिरी पांच ओवरों में 58 रन जोड़े लेकिन पांच विकेट भी गंवाए। फिल साल्ट ने नौ गेंदों में 16, मयंक अग्रवाल ने 18 गेंदों में 24, रजत पाटीदार ने 16 गेंदों में 26, लियाम लिविंगस्टोन ने 16 गेंदों में 25, जितेश शर्मा ने 10 गेंदों में 24 और रोमारियो शेफर्ड ने नौ गेंदों में 17 रन बनाये। आरसीबी की पारी में 11 चौके और नौ छक्के लगे।

आरसीबी ने 19 ओवर में छह विकेट पर 187 रन बना लिए थे और वह 200 से ऊपर जाता दिखाई दे रहा था लेकिन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में तीन विकेट चटकाए और सिर्फ तीन रन दिए जिससे आरसीबी का 200 रन बनाने का सपना टूट गया। पंजाब किंग्स ने आरसीबी को एक अच्छी बल्लेबाजी पिच पर सिर्फ 190 रनों पर रोक दिया है। ऐसा प्रतीत होता है कि दूसरी पारी में पिच नहीं बदलेगी। आखिर 19वें ओवर के बाद ऐसा लगा था कि आरसीबी काफी आसानी से 200 के स्कोर को पार कर लेगी लेकिन अर्शदीप ने कमाल का आखिरी ओवर करते हुए, तीन विकेट लिए। अर्शदीप ने 40 रन पर तीन विकेट और काइल जेमीसन ने 48 रन पर तीन विकेट लिए।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail