
राहुल गांधी स्व महिला सशक्तिकरण पर भी हुई चर्चा
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। नई दिल्ली में कांग्रेस की युवा नेत्री प्रीति मांझी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया। प्रीति ने बताया कि बैगा आदिवासी समुदाय आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। मुख्यधारा का समाज उन्हें साथ नहीं ला पा रहा है। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने जमीनी स्तर पर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने संविधान की रक्षा और समावेशी विकास पर जोर दिया। प्रीति ने महिलाओं के अधिकार और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए राहुल का आभार व्यक्त किया। यह बैठक विशेष थी जिसमें देश भर से चुनी गई 10 महिलाओं ने हिस्सा लिया। ये सभी महिलाएं शक्ति अभियान, इंदिरा फेलो और युवा कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। प्रीति ने कहा कि राजनीति में महिलाओं को स्वाभिमान से काम करने का माहौल मिलना चाहिए।


About The Author










































