शिक्षकों का युक्तिकरण प्रक्रिया में विलंबः सुबह 10 बजे की बजाय दोपहर 12 बजे तक नहीं शुरू हुई काउंसलिंग, शिक्षक नाराज

Share this post:

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शासन द्वारा शुरू किए गए युक्तिकरण की प्रक्रिया जिले में विवादों में घिर गई है। सोमवार को निर्धारित समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाली शिक्षकों की काउंसलिंग दोपहर 12 बजे तक शुरू नहीं हो सकी। जिले के तीनों विकासखंडों से शिक्षक पेंड्रा के सेजस स्कूल में सुबह 9:30 बजे से पहुंचने लगे थे। 60-70 किलोमीटर दूर से आए शिक्षकों ने इस देरी पर गहरी नाराजगी जताई। शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, हालांकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

शिक्षकों का कहना है कि पिछले दिन रिक्त स्कूलों और अतिशेष शिक्षकों की सूची देर रात जारी की गई। सूची में त्रुटियां मिलने पर आपत्तियां दर्ज कराई गईं। शिक्षा विभाग अब सूची में सुधार करने में लगा है, जो पहले ही हो जाना चाहिए था। स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने एक टीम का गठन किया है। इसमें अतिरिक्त कलेक्टर और दो सहायक कलेक्टर शामिल हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एसडीओपी और स्टाफ के अधिकारी भी मौजूद हैं।छात्रावास में अधीक्षक का कार्य कर रहे शिक्षकों को सूची में शामिल नहीं किया गया है। इस कारण भी शिक्षकों में आक्रोश है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail