करोड़ो खर्च के बाद भी एसईसीएल कॉलोनी में नालियां गंदगी से भरी, ठेकेदार मनमानी कर रहे
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले की कोयलांचल नगरी चिरमिरी में स्थित एसईसीएल कॉलोनी में स्वच्छता की स्थिति बेहद खराब है। एसईसीएल प्रबंधन स्वच्छता के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है। ठेकेदारों को टेंडर दिए जा रहे हैं। लेकिन हकीकत में कॉलोनी की नालियां गंदगी से भरी पड़ी हैं।


कोरिया कॉलरी की पार्षद कलावती ने ठेकेदारों से बेहतर सफाई की मांग की है। लेकिन ठेकेदार उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वे मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। स्वच्छता अभियान की अनदेखी कर रहे हैं। एसईसीएल प्रबंधन ने स्वच्छता अभियान के नाम पर टेंडर जारी कर अपना कार्य पूरा कर लिया है। लेकिन ठेकेदार अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रहे हैं। अब देखना यह है कि एसईसीएल चिरमिरी के सिविल विभाग के अधिकारी लापरवाह ठेकेदारों पर क्या कार्रवाई करते हैं। या फिर कोरिया कॉलरी के निवासियों को गंदगी के बीच रहना पड़ेगा।


About The Author










































