स्वास्थ्य मंत्री को भी भाया सोन हनी शहद, कलेक्टर ने मंत्री को भेंट किया सोन हनी और कोरिया मोदक लड्डू

Share this post:

कोरिया जिले में जैविक शहद उत्पादन को मिली पहचान, पिछले हफ्ते पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में किया था कोरिया के सोन हनी शहद का जिक्र

कोरिया। जिले में जैविक शहद उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। जिले की कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को ‘सोन हनी’ शहद की बोतल भेंट की। साथ ही स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए कोरिया मोदक लड्डू और कोरिया आचार भी प्रदान किए। कलेक्टर त्रिपाठी ने बताया कि स्थानीय किसान कृषि विज्ञान केंद्र, बैकुंठपुर के तकनीकी मार्गदर्शन में यह शहद तैयार कर रहे हैं। जिले का वातावरण जैविक शहद उत्पादन के लिए उपयुक्त है। किसानों को मधुमक्खी पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे उन्हें आय का एक नया स्रोत मिल रहा है। मधुमक्खी पालन से ग्रामीणों को रोजगार के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक जैविक उत्पाद भी मिल रहे हैं। स्व-सहायता समूह की महिलाएं गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक कोरिया मोदक लड्डू बना रही हैं। इन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों और पोषण संगवारी के माध्यम से वितरित किया जा रहा है। इससे गर्भस्थ शिशु को पर्याप्त प्रोटीन और आयरन मिल सके। साथ ही जन्म के समय बच्चे का वजन दो से ढाई किलो सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह को भी सोनहनी शहद, कोरिया मोदक लड्डू और कोरिया आचार भेंट किए गए।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail