
प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर युवक ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी, लिखा, प्रदेश में मुख्यमंत्री के साथ दो उप मुख्यमंत्री हैं। इन पदों पर होने वाला खर्च बहुत अधिक है
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण को लेकर नया मोड़ आया है। मुंगेली जिले के फास्टरपुर के ग्राम सिपाही निवासी हेमंत कुमार ने राज्यपाल रमेन डेका को पोस्टकार्ड लिखा है। हेमंत ने पत्र में कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के साथ दो उप मुख्यमंत्री हैं। इन पदों पर होने वाला खर्च बहुत अधिक है। इसमें वेतन, भत्ते और सुरक्षा व्यवस्था शामिल है। इस खर्च की वजह से शिक्षा और 57,000 शिक्षकों की भर्ती में वित्तीय समस्या आ रही है। उन्होंने लिखा कि इस वित्तीय बोझ को कम करने के लिए स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। स्कूल सेटअप में बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल से उप मुख्यमंत्री का पद समाप्त करने और विधायकों के वेतन-भत्ते में कटौती की मांग की है।


वर्तमान में प्रदेश में शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया चल रही है। सरकार का कहना है कि यह शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए है। किसी भी शिक्षक का इससे नुकसान नहीं होगा। हालांकि, प्रदेश भर से इस प्रक्रिया में मनमानी और गड़बड़ी के आरोप लग रहे हैं।


About The Author










































