इंदिरा सरकार में मंत्री रहे पूर्व दिग्गज कांग्रेस नेता को आरएसएस ने बनाया मुख्य अतिथि

Share this post:

इंदिरा-राव सरकार में मंत्री रहे अरविंद नेताम, 5 जून को नागपुर में RSS के कार्यक्रम में मोहन भागवत के साथ करेंगे मंच साझा

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व आदिवासी नेता अरविंद नेताम 5 जून को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। वे संघ मुख्यालय में आयोजित द्वितीय वर्ष प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में सरसंघचालक मोहन भागवत के साथ मंच साझा करेंगे।नेताम चार बार सांसद रहे हैं। वे इंदिरा गांधी और नरसिम्हा राव की सरकार में मंत्री पद पर रहे। उनका राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने 1996 में पहली बार कांग्रेस छोड़ी। 2012 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले वे कांग्रेस में लौट आए।

9 अगस्त 2023 को नेताम ने एक बार फिर कांग्रेस का साथ छोड़ दिया। उन्होंने आदिवासी समाज के लिए ‘हमर राज पार्टी’ की स्थापना की। पार्टी छोड़ते समय उन्होंने कहा था कि वे आखिरी दम तक समाज की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होंगे। इससे पहले 2018 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी आरएसएस के तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग में मुख्य अतिथि रह चुके हैं। नेताम का संघ कार्यक्रम में शामिल होना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail