नन्हे टाईगरो का स्वागत हैं … गुरुघासीदास टाइगर रिजर्व में बाघिन दिया दो शावकों को जन्म

Share this post:

राष्ट्रीय उद्यान से 300 मीटर दूर सोनहत वन क्षेत्र में देखे गए नन्हे मेहमान

कोरिया। गुरुघासीदास टाइगर रिजर्व में बाघ परिवार में दो नए सदस्यों का आगमन हुआ है। सोनहत वन परिक्षेत्र में एक बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया है। यह स्थान गुरुघासीदास राष्ट्रीय उद्यान की सीमा से बिल्कुल समीप है। भलुवार के एक ग्रामीण ने अपने खेत से घर लौटते समय शावकों को देखा। उसने तुरंत तस्वीरें लेकर वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही सोनहत रेंज के परिक्षेत्राधिकारी अजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बारिश के कारण पंजों के निशान मिट गए थे और मौके पर बाघिन व शावक नहीं मिले। हालांकि, आसपास के गांव के लोगों ने भी बाघिन और शावकों को देखने की पुष्टि की।

वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी है। साथ ही किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत सूचित करने को कहा है। संबंधित स्थल से राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्र मात्र 100 मीटर दूर है। ऐसे में माना जा रहा है कि बाघिन अपने शावकों के साथ राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में चली गई होगी। यह खबर विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पहले दो बाघों की मौत की खबरें आई थीं। नए शावकों का जन्म वन विभाग और क्षेत्र के लिए राहत की खबर है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail