
बिलासपुर के गौ सेवा केंद्र को भूसा, चारा और दवाइयों के साथ 21 हजार रुपये का नगद सहयोग
बिलासपुर। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल ने श्री गोपाल कामधेनु गौ सेवा केंद्र में सेवा कार्य किया। मंडल अध्यक्षा शशि दुहन के नेतृत्व में 29 मई 2025 को यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिला मंडल ने गौवंशों के लिए भूसा, चोकर, चारा, गुड़ और केला दान किया। साथ ही उपचार और देखभाल के लिए 21,000 रुपये की दवाइयां भी केंद्र के संचालक श्री शत्रुध्न यादव को सौंपी।गौ सेवा केंद्र में लगभग 45 गाय और बछड़ों को आश्रय मिला हुआ है। ये सभी पशु सड़क दुर्घटनाओं और मानवीय अत्याचारों के शिकार हैं। केंद्र इन बेसहारा पशुओं की देखभाल कर रहा है।कार्यक्रम में महिला मंडल की उपाध्यक्षा इप्शिता दास, हसीना कुमार और विनिता जैन मौजूद रहीं। समिति की अन्य सदस्याओं ने भी सेवा कार्य में हिस्सा लिया। यह पहल गौवंश की सेवा के साथ-साथ समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देने का प्रयास है।



About The Author










































