दीपों की रोशनी और नन्हें कदमों की खनक: मनेंद्रगढ़ के ‘बचपन प्ले स्कूल’ में धूमधाम से मनई दीपावली

Share this post:

मनेंद्रगढ़ के ‘बचपन प्ले स्कूल’ में दीपों के पर्व पर दिखा अद्भुत उत्साह। माँ लक्ष्मी-गणेश के पूजन के साथ बच्चों ने सीखी संस्कारों और पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने की सीख।

उल्लास और उमंग से सजी नन्हें बच्चों की दीवाली

नई पहल न्यूज नेटवर्क। मनेंद्रगढ़: त्योहारों की असली चमक बच्चों की मुस्कान में ही बसती है, और कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला मनेंद्रगढ़ के प्रतिष्ठित ‘बचपन प्ले स्कूल’ में। यहाँ दीपावली का पावन पर्व न सिर्फ परंपराओं के साथ, बल्कि बच्चों की मासूम किलकारियों और रचनात्मकता के बीच बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरा विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी रोशनियों, फूलों और आकर्षक सजावट से किसी उत्सव की नगरी जैसा प्रतीत हो रहा था।

माँ लक्ष्मी और गणेश की वंदना से हुआ श्रीगणेश

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ विद्यालय की डायरेक्टर ज्योति ताम्रकार, आशी कक्कड़ और तोषी अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर और माँ लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ किया। इसके बाद शिक्षकों ने बच्चों को सरल और रोचक तरीके से बताया कि कैसे प्रभु श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त कर और रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे, जिसके स्वागत में पूरी नगरी को दीपों से सजाया गया था।

ज्ञान, प्रेम और स्वच्छता का मिला संदेश

विद्यालय की काउंसलर सोनाली दास ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का नाम नहीं है, बल्कि यह अपने जीवन से अंधकार को मिटाकर ज्ञान, संस्कार और प्रेम का प्रकाश फैलाने का पर्व है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वे पर्यावरण के अनुकूल सुरक्षित दीपावली मनाएं, पटाखों से सावधानी बरतें, बड़ों का सम्मान करें और गरीबों के साथ खुशियां बांटकर अपनी सोसाइटी में स्वच्छता का संदेश दें।

शिक्षिका रुचि सेन ने भी बच्चों को इस पर्व के सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराया।

बच्चों की रचनात्मकता ने मोहा मन

समारोह के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह के साथ दीप सजावट, रंगोली निर्माण और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। उनकी छोटी-छोटी हथेलियों और कलाकारी ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं को पारंपरिक मिठाई और प्रसाद वितरित किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इनकी सक्रिय भागीदारी से यादगार बना आयोजन

इस पूरे कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों और सहयोगियों— प्रियंका सिंह, शिल्पी सिन्हा, साधना सिंह, वैष्णवी जायसवाल, नंदनी साहू, आरिका खान, रश्मि प्रसाद, मंजू दत्ता, बी साईं प्रीति, रेणु यादव, रुचि सेन, सौम्या सेन, सुनीता राम, सबा परवीन, रक्षा यादव, सृष्टि केवट, दीपिका पांडे, फरहीन, रवनीत कौर और राकेश पटवा —की मेहनत और टीम वर्क की अहम भूमिका रही। अंत में सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं दीं।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail