वीडियो : पीएम मोदी ने क्रिकेटर सूर्यवंशी को बताया सनसनी, दी शुभकामनाएं

Share this post:

पटना एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेटर वैभव से मिले पीएम मोदी आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी को दी शुभकामनाएं

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार दौरे के दौरान पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की। 14 वर्षीय वैभव ने इस साल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए कई रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में मात्र 35 गेंदों पर शतक जड़ा। वैभव आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने। साथ ही उन्होंने यूसुफ पठान का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी तोड़ा। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव की प्रतिभा की चर्चा पूरे देश में हो रही है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर वैभव और उनके परिवार के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने वैभव के क्रिकेट कौशल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

पढ़िए पीएम मोदी का पोस्ट

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail