वीडियो : एक्शन में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, समाधान शिविर में मंच से लगाई अधिकारियों को फटकार

Share this post:

पेयजल और सौर ऊर्जा की समस्याओं पर मंत्री सख्त सूरजपुर के समाधान शिविर में पीएचई और क्रेडा के अधिकारियों को दी चेतावनी

सुरजपुर। छत्तीसगढ़ की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर में आयोजित समाधान शिविर में पेयजल और सौर ऊर्जा से जुड़ी समस्याओं को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) और छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अधिकारियों को फटकार लगाई। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भरे मंच से अधिकारियों को कहा कि, देश को आजादी मिले 75 साल से ज्यादा हो गए, लेकिन आप लोग 1 साल में भी एक काम नहीं कर पाए।

मंत्री राजवाड़े ने स्पष्ट किया कि पेयजल और बिजली आपूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाएं सरकार की पहली प्राथमिकता हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ‘संवाद से समाधान’ पहल की सराहना की गई। इस अवसर पर अहिल्या बाई होल्कर की स्मृति में समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाली पांच महिलाओं को साड़ी और नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail