अजीत जोगी की मूर्ति स्थापना को लेकर परिवार का धरनाः रेणु जोगी और अमित जोगी ने प्रशासन को दिया एक महीने का समय, समर्थकों के साथ किया प्रदर्शन

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनकी मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद गहरा गया है। जोगी परिवार ने गौरेला पेंड्रा में धरना प्रदर्शन किया। अजीत जोगी की पत्नी रेणु जोगी, पुत्र अमित जोगी और पुत्रवधू रिचा जोगी ने समाधि स्थल के पास पावर हाउस तिराहे पर प्रदर्शन किया। परिवार ने ज्योतिपुर तिराहे पर मूर्ति स्थापना के लिए प्रशासन को एक महीने का समय दिया है। जोगी परिवार ने रात में मूर्ति हटाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। इस दौरान हजारों जोगी समर्थक भी मौजूद रहे। सभी ने मूर्ति स्थापना के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव भी शामिल हुए। जोगी समर्थकों ने प्रशासन से मूर्ति स्थापना की अनुमति की मांग की है।



About The Author










































