
युक्तियुक्तकरण समेत चार सूत्री मांगों को लेकर मंत्रालय घेराव
रायपुर। राजधानी में 23 शिक्षक संगठनों के साझा मंच ने तूता मैदान में धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों की बड़ी संख्या को देखते हुए शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की। महानदी भवन में हुई बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने युक्तियुक्तकरण में मौजूद विसंगतियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी। शिक्षा सचिव ने वर्तमान नियमों के अनुसार ही युक्तियुक्तकरण करने की बात दोहराई। इससे वार्ता विफल रही।

शिक्षक साझा मंच ने सरकार को दो दिन का समय दिया है। इस दौरान युक्तियुक्तकरण की विसंगतियों में सुधार की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में केदार जैन, मनीष मिश्रा, वीरेंद्र दुबे, संजय शर्मा, विकास राजपूत, जाकेश साहू, शंकर साहू, राजनारायण द्विवेदी और कृष्ण कुमार नवरंग शामिल थे।

About The Author










































