पूर्व संसदीय सचिव की माँ की करंट लगने से मौत, बाड़ी में काम के दौरान हुई घटना

Share this post:

बलौदा बाजार में बिजली के तार से हादसाः पूर्व विधायक शकुंतला साहू की मां की करंट से मौत, बाड़ी में काम के दौरान हुई घटना

बलौदाबाजार।  में कसडोल विधानसभा की पूर्व विधायक शकुंतला साहू की मां लीला बाई साहू (65) की करंट लगने से मौत हो गई। घटना आज सुबह उनकी बाड़ी में हुई। लीला बाई काम करते समय वहां लगे उपकरण के खुले तारों के संपर्क में आ गईं।घटना के समय लीला बाई बाड़ी में अकेली थीं। बेटी शकुंतला साहू ने उन्हें जमीन पर अचेत पाया। परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। लीला बाई को पलारी अस्पताल ले जाया गया। डॉ. उमर ताज कुरैशी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर ने बताया कि मृतका के पैर गीले थे। नमी के कारण करंट का प्रभाव अधिक हो गया। इस दुर्घटना से परिवार में शोक छा गया है। अस्पताल में परिजनों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नेता और गणमान्य लोग परिवार के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं।

घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के असुरक्षित तारों की समस्या को फिर सामने ला दिया है। लोगों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत का सटीक कारण जानने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है।

About The Author

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

Advertisement Box

RO No. 13820/1

लाइव क्रिकट स्कोर

Gold and Silver price

मौसम अपडेट

राशिफल

© 2026 Nayi Pahal News  – All rights reserved. | News Website Development Services | New Traffic tail