

रायपुर में स्पा सेंटरों की जांच, पुलिस ने कर्मचारियों के दस्तावेजों को खंगाला
रायपुर। पुलिस ने 80 से अधिक स्पा सेंटरों में औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज श्री अमरेश मिश्रा के निर्देश पर की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में टीम ने स्पा सेंटरों के संचालन से जुड़े सभी दस्तावेजों की जांच की। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर से आए कर्मचारियों के आधार कार्ड और निवास प्रमाण की जांच की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्राप्त दस्तावेजों का बारीकी से विश्लेषण किया जा रहा है। इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री कीर्तन राठौर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री दौलत राम पोर्ते शामिल थे। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईसीयूडब्ल श्रीमती ममता देवांगन भी मौजूद रहीं।


जांच दल में सीएसपी आजाद चौक श्री अमन झा, सीएसपी सिविल लाईन श्री अजय कुमार, सीएसपी नवा रायपुर श्री करन कुमार उके और सीएसपी पुरानीबस्ती श्री राजेश देवांगन शामिल थे। डीएसपी आईसीयूडब्लू रूचि वर्मा के साथ रायपुर के सभी थाना प्रभारी और करीब 200 महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी इस कार्रवाई में शामिल रहे।
About The Author










































