
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वर्चुअल उद्घाटन, 50 गांवों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्थित पामेड़ क्षेत्र, जो कभी माओवादियों की बटालियन नंबर-1 का गढ़ था, आज विकास की नई कहानी लिख रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यहां छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा का उद्घाटन किया।इस बैंक शाखा से पामेड़ और आसपास के 50 गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब स्थानीय लोग आसानी से खाता खोल सकेंगे। महतारी वंदन योजना की राशि भी यहीं से प्राप्त कर सकेंगे। महिलाओं को अब योजना की राशि के लिए दूर तक यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने 1.62 करोड़ रुपये की लागत से बने 50-सीटर आदिवासी कन्या आश्रम का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस आश्रम से बस्तर की बेटियां शिक्षा और विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगी। वे क्षेत्र को नया नेतृत्व प्रदान करेंगी।
क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है। पामेड़ से बीजापुर के बीच सीधी बस सेवा शुरू की गई है। अब लोग सुबह जाकर शाम को वापस लौट सकते हैं। इससे व्यापार और सेवा गतिविधियां बढ़ी हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा, कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

About The Author










































