6 अप्रैल से ‘वन हाई स्ट्रीट’ में शुरू होगा नया कार्यालय; पुरानी अपॉइंटमेंट वाले आवेदक नए पते पर दें उपस्थिति
नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। राजधानी रायपुर में पासपोर्ट बनवाने वाले आवेदकों के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रायपुर ने अपने ‘पासपोर्ट सेवा केंद्र’ के पते को स्थाई रूप से बदल दिया है। अब पासपोर्ट से जुड़े कार्यों के लिए आपको पंडरी स्थित श्याम प्लाजा जाने की जरूरत नहीं होगी।
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, नया कार्यालय 06 अप्रैल 2026 से पूरी तरह संचालित हो जाएगा।
कहाँ शिफ्ट हुआ नया ऑफिस ? (नया पता)
रायपुर का नया पासपोर्ट सेवा केंद्र अब पंडरी से हटकर तेलीबांधा के पॉश इलाके में चला गया है।
- नया पता: वन हाई स्ट्रीट (One High Street), दूसरी मंजिल, तेलीबांधा मेन रोड, रायपुर।
- पिन कोड: 492001
6 अप्रैल के बाद वाले आवेदकों के लिए जरूरी निर्देश
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिन भी आवेदकों ने 06.04.2026 या उसके बाद की तारीख के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर रखी है, उन्हें अब अपने पुराने सेंटर (पंडरी) नहीं जाना है। उन्हें अपनी आवेदन रसीद में दी गई तारीख और समय पर सीधे नए सेंटर— ‘वन हाई स्ट्रीट’, तेलीबांधा में पहुंचना होगा।
क्यों अहम है यह बदलाव ?
पंडरी स्थित पुराना कार्यालय (श्याम प्लाजा) लंबे समय से पासपोर्ट आवेदकों की भारी भीड़ का केंद्र बना हुआ था। तेलीबांधा जैसे प्रमुख मार्ग पर नए कार्यालय के शुरू होने से आवेदकों को बेहतर सुविधाएं और ज्यादा व्यवस्थित स्पेस मिलने की उम्मीद है।
आवेदकों के लिए ‘नई पहल’ की चेकलिस्ट:
- लोकेशन चेक करें: निकलने से पहले गूगल मैप पर ‘वन हाई स्ट्रीट, तेलीबांधा’ सर्च कर लें।
- समय का ध्यान: अपॉइंटमेंट रसीद पर लिखे समय से 15 मिनट पहले पहुँचें।
- दस्तावेज: नए पते पर भी अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और रसीद साथ ले जाना न भूलें।
About The Author














