ED बना बीजेपी की शाखा : विपक्ष को बदनाम करने की हो रही साज़िश, भूपेश बघेल का केंद्र पर तीखा वार, सत्र के बीच उपराष्ट्रपति का इस्तीफ़ा सामान्य नहीं, गंभीर मामला है

नई पहल न्यूज नेटवर्क। रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुप्रीम कोर्ट की प्रवर्तन निदेशालय (ED) को लेकर की गई टिप्पणी का हवाला देते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। बघेल ने कहा: ED जिस तरह से काम कर रही है, वो साफ दिखाता है कि ये संस्था अब भाजपा की एक शाखा बनकर रह गई है। विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है और उनकी छवि को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी बिल्कुल उचित है कि ED को अपना काम करने देना चाहिए और राजनेताओं को अपनी राजनीति।
बघेल ने दावा किया कि, ED की स्ट्राइक रेट तो 1% भी नहीं है। खुद कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं और सिर्फ विपक्ष को टारगेट किया जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है।”
उपराष्ट्रपति के इस्तीफ़े को बताया गंभीर संकेत
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक दिए गए इस्तीफ़े पर भी भूपेश बघेल ने गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, मैं भी उसी बैठक में मौजूद था जिसमें उपराष्ट्रपति धनखड़ भी शामिल थे, और वे पूरी तरह स्वस्थ नजर आ रहे थे। लेकिन दूसरी बैठक में जब केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा नहीं आए, तो उसके बाद अचानक इस्तीफ़ा हो गया। यह स्वास्थ्य कारण नहीं, बल्कि बेहद गंभीर राजनीतिक मामला है।”

राजनीति में हलचल तेज
एक तरफ ED की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस आक्रामक है, वहीं उपराष्ट्रपति के इस्तीफ़े ने संसद सत्र के बीच सियासी पारा और भी बढ़ा दिया है। भूपेश बघेल के इन बयानों से साफ है कि विपक्ष अब पूरी तरह हमलावर मूड में है और आने वाले दिनों में केंद्र सरकार को कड़े सवालों का सामना करना पड़ सकता है।
#BhupeshBaghel #EDControversy #VPResignation #JagdeepDhankhar #CongressAttack #BJPGovernment #PoliticalTargeting #ChhattisgarhPolitics #RaipurNews


About The Author










































