सरकारी दफ्तर में शराबखोरी का वीडियो वायरल, वर्दी पर उठे सवाल, जवानों की हरकत से विभाग की साख धूमिल, जनता ने जताई नाराज़गी
नई पहल न्यूज नेटवर्क। कोरिया। जिन्हे कानून-व्यवस्था की रक्षा करनी है, वही वर्दीधारी दफ्तर को मदिरालय में तब्दील कर बैठे। बैकुंठपुर नगरसेना कार्यालय से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो पूरे सिस्टम पर सवालों की बौछार कर रहा है। वीडियो में जवान आराम से कुर्सियों पर बैठे हैं और सामने बोतलें खुली हुई हैं। बाहर सरकारी गाड़ी खड़ी है और अंदर गिलासों की खनक गूंज रही है।

जहाँ वर्दी उतरे, वहाँ कानून भी उतर गया
बताया जा रहा है कि वीडियो दो दिन पुराना है और इसमें दिखाई देने वाले लोग नगरसेना के ही जवान हैं। सवाल उठता है कि अगर जिम्मेदार दफ्तर में ही जाम छलकेंगे, तो गली-चौराहों पर शराबखोरी कैसे रुकेगी? और जनता किससे उम्मीद रखेगी?
कानून के रखवाले या कानून तोड़ने वाले ?
जनता का तंज साफ है—“जब पहरेदार ही मदिरा में डूबे हों, तो अपराधियों से क्या उम्मीद की जाए?” यह नज़ारा सिर्फ़ जवानों की लापरवाही नहीं, बल्कि पूरे विभाग की साख पर बदनुमा दाग है।
कार्रवाई की जगह खामोशी ?
वीडियो वायरल है, सवाल ज़ोरों पर हैं, लेकिन अब तक प्रशासनिक स्तर पर चुप्पी साधी हुई है। लोग पूछ रहे हैं—क्या जिम्मेदार अफसर इस मदिरालय बन चुके दफ्तर पर सख्त कार्रवाई करेंगे, या सबकुछ एक बार फिर फाइलों में दबकर रह जाएगा?
About The Author














